धमतरी में 5 लाख की इनामी महिला माओवादी कमांडर भूमिका ने किया आत्मसमर्पण

धमतरी। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। धमतरी जिले में 5 लाख रुपये की इनामी महिला माओवादी कमांडर भूमिका ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। भूमिका लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय थी और कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली का असली नाम भूमिका उर्फ गीता उर्फ सोमारी है। वह गोरीबा एलओएस (लोकल ऑर्गेनाइजेशन स्क्वाड) की कमांडर रही है और नगरी एरिया कमेटी की महत्वपूर्ण सदस्य थी। उस पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बताया गया है कि भूमिका वर्ष 2005 से माओवादी संगठन से जुड़ी हुई थी और बीते करीब 20 वर्षों में संगठन के लिए कई इलाकों में सक्रिय रही। आत्मसमर्पण के दौरान उसने संगठन के भीतर भेदभाव, कठिन जीवन और लगातार दबाव के कारण मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों से प्रभावित होकर उसने यह कदम उठाया है। आत्मसमर्पण के बाद नियमानुसार उसे प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
पुलिस अधीक्षक ने इसे सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह आत्मसमर्पण अन्य नक्सलियों के लिए भी एक संदेश है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई