4 एसपी आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे, पीएचक्यू ने शासन को भेजा प्रस्ताव

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने 48वें आईपीएस इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स के लिए राज्य के 4 एसपी के नाम शासन को भेजे हैं। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से 15 मई 2026 तक सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित होगा।

इस ट्रेनिंग के लिए जांजगीर-चांपा के एसपी विजय पाण्डेय, कोण्डागांव के एसपी पंकज चन्द्रा, गरियाबंद के एसपी वेदव्रत सिरमौर और रायपुर ग्रामीण की एसपी श्वेता श्रीवास्तव का चयन किया गया है।

अधिकारियों की अनुपस्थिति में जिलों के प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने अतिरिक्त प्रभार सौंपने की अनुशंसा भी की है। अलग-अलग जिलों का प्रभार संबंधित अधिकारियों को देने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई