एक साथ निकली 4 लाशें, दुर्घटना में मृत युवकों का किया गया अंतिम संस्कार

रायपुर। रविवार तड़के सरगुजा में हुई सड़क दुर्घटना में मृत चंगोराभाठा के चारों युवकों का आज महादेव घाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे इलाके में शोक का माहौल रहा, जहां मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने वहां के रहवासी और कांग्रेस के नेता भी पहुंचे।
बता दें कि सरगुजा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने NH-130 पर कार सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई। इनमें से एक रायपुर में जिम संचालक भी था। वहीं एक युवक गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती है। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा का है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक रायपुर के रहने वाले थे। सभी शनिवार शाम को मैनपाट घूमने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन अंबिकापुर पहुंचने से करीब 60 किलोमीटर पहले सुबह 5 बजे हादसे का शिकार हो गए। कार को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई