Rajasthan: तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, SDRF टीम ने चारों का निकाला शव

Rajasthan News: डीडवाना के केराप गांव में खेलने गए 4 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक साथ 4 बच्चों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई. सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान नागौर से राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम भी बुलाई गई, जिसने रात करीब एक बजे 2 बच्चों के शव ढूंढ़ लिया, इसके करीब 2 घंटे बाद 2 अन्य बच्चों के शव भी पानी से निकाल लिए गए.

चारो बच्चे तालाब में नहाने चले गए  

केराप गांव में  रविवार (28 जुलाई) की छुट्टी होने की वजह से 4 बच्चे गांव के तालाब किनारे खेलने गए थे. चारो बच्चे जब शाम तक घर नहीं लौटे तो चारों के परिजन की चिंता बढ़ गई. उन्होंने आसपास बच्चों की तलाश की. बाद में परिजन को जानकारी मिली की बच्चे तालाब किनारे खेलने गए थे,तब परिजन और ग्रामीण रात को तालाब किनारे पहुंचे तो वहां चारों बच्चों के चप्पल तालाब के किनारे पड़े मिले,लेकिन बच्चे नजर नहीं आए.

SDRF की टीम ने चार बच्चों के निकाले शव   

परिजन ने घटना की जानकारी गांव के सरपंच सुशील कुमार रोलण की दी, जिस पर सरपंच ने जिला कलक्टर बाल मुकुंद असावा को घटना की जानकारी दी.जिला कलक्टर ने राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम के साथ-साथ तहसीलदार और एएसपी हिमांशु शर्मा को मौके पर भेजा.देर रात 2  बजे तक तालाब में राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम और गोताखोर ने सर्च ऑपरेशन चलाया गया,तो चारों बच्चों के शव तालाब में गहरे दलदल में फंसे हुए मिले. चार बच्चों की शिनाख्त केराप गांव के भूपेश लुहार, शिवराज लुहार,साहिल मिरासी और विशाल जाट के रूप में हुई है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button