37 साल छोटी गर्लफ्रेंड को चाकू से काट-डाला: बुजुर्ग प्रेमी ने पीठ-पेट पर कई वार किए

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 67 साल के जगन्नाथ मारकंडे ने 30 साल की प्रेमिका पुष्पा मारकंडे की हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि महिला का किसी और से भी अफेयर है। मौका पाकर उसने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। मामला करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ मारकंडे ग्राम हसदा का रहने वाला और पेशे से किसान है। मृतका पुष्पा मारकंडे थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन शक की वजह से आरोपी ने हत्या की योजना बनाई। शनिवार शाम पुष्पा अपने बच्चे को गोद में लेकर यात्री प्रतीक्षास्थल की ओर जा रही थी। इस दौरान जगन्नाथ मारकंडे पहले से चाकू लेकर घात लगाए खड़ा था।

जैसे ही महिला पहुंची, उसने उसकी पीठ और पेट पर कई वार कर दिए। हमले में बच्चा भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को मगरलोड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुष्पा को मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे का इलाज जारी है।

CSP रागिनी मिश्रा ने बताया कि महिला का पति पिछले एक साल से रायपुर जेल में बंद था। इस दौरान जगन्नाथ मारकंडे महिला के घर आता-जाता था और उसकी मदद करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। बुजुर्ग को महिला पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी शक में उसने यह कदम उठाया।

आरोपी के खिलाफ धारा 103 और 115(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। जगन्नाथ मारकंडे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच अभी जारी है।

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई