बीजापुर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: 34 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 84 लाख का था इनाम

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में 34 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गांवों में चल रही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “पूना मारगेम” और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। आत्मसमर्पण सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी 34 नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं। आत्मसमर्पण के बाद सभी नक्सलियों को सरकार की ओर से 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता राशि दी गई है।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 824 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं इसी अवधि में 1079 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है और 220 माओवादियों को मुठभेड़ों में मार गिराया गया है।

सुरक्षा बलों का कहना है कि आत्मसमर्पण की यह बढ़ती संख्या दर्शाती है कि सरकार की योजनाएं और लगातार कार्रवाई नक्सलवाद पर प्रभावी साबित हो रही हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई