झारखंड की 43 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 29% मतदान, सीएम हेमंत सोरन ने डाला वोट

नई दिल्ली।  गठबंधन सरकार ने कहीं भी रोजगार नहीं दिया: मधु कोड़ा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा, “आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है… यहां की जनता इस सरकार(JMM) को पूरी तरह से नकार रही है… रुझानों के मुताबिक लोग JMM के खिलाफ हैं, इस बार लोग भाजपा का साथ देंगे… जेएमएम-इंडिया गठबंधन सरकार के 5 साल हो गए हैं लेकिन उन्होंने कहीं भी रोजगार नहीं दिया, उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया… किसान उनसे परेशान हैं… खदानें बंद हैं… लोग इस सरकार के झूठ को समझ चुके हैं।”

लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया: गीता कोड़ा

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘हमने मतदान कर दिया है। लोगों ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है। जनता पिछले पांच सालों में JMM-कांग्रेस द्वारा किए गए झूठे वादों का हिसाब लेगी। यहां की खदानें बंद हैं, जिसके कारण बेरोजगारी और पलायन की समस्या है, जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, हम इन खदानों को खोलने का प्रयास करेंगे।’

लोग अपने घरों से बाहर आएं और वोट डालें: कल्पना सोरेन

गांडेय विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा, “मेरी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों से बाहर आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।”

झारखंड के सीएम सोरेन ने वोट डाला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया।

कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी: चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा, ‘कोल्हान में 14 की 14 सीट भाजपा ही जीतेगी। एनडीए गठबंधन की ही विजय होगी इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है… मतदान सभी का अधिकार है।’

कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने मतदान किया

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने मतदान किया। भाजपा ने इस सीट पर पूर्व सांसद और महापौर सुनील कुमार सोनी को मैदान में उतारा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button