पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत, चिरमिरी की पार्षद पूर्वा स्थापक और परिवार ने लॉज में छिपकर बचाई जान

चिरमिरी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। इस दौरान वहां मौजूद चिरमिरी नगर निगम की पार्षद पूर्वा स्थापक ने अपने पति, बच्चों और दोस्तों के साथ लॉज में छिपकर जान बचाई। अब सभी लोग सुरक्षित श्रीनगर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, चिरमिरी निवासी शिवांश जैन अपने दोस्तों कुलदीप स्थापक, अरविंद अग्रवाल, हैप्पी बधावान और उनके परिवार के साथ घूमने के लिए पहलगाम गए थे। कुलदीप स्थापक की पत्नी पूर्वा स्थापक, चिरमिरी नगर निगम में भाजपा की पार्षद हैं।

शिवांश की मां ने बताया कि हमले के वक्त सभी लोग वहीं थे। जैसे ही हमला हुआ, सभी लोग दौड़कर लॉज में छिपे और इस तरह अपनी जान बचाई। उन्हें दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटना की जानकारी मिली। फोन पर बात करने पर बताया गया कि सभी लोग सुरक्षित होटल में हैं।

रात करीब 9 बजे फिर से संपर्क हुआ, तब बताया गया कि महिला और पुरुषों को अलग-अलग सुरक्षित श्रीनगर पहुंचाया गया है। परिवार अब राहत की सांस ले रहा है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई