15 मई तक 24 एयरपोर्ट बंद, ड्रोन हमलों पर भारत की कड़ी कार्रवाई

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश के 24 हवाई अड्डों को 15 मई सुबह 5:29 बजे तक बंद रखने का फैसला किया है। यह फैसला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई और पाकिस्तान की तरफ से हुए ड्रोन हमलों की नाकामी के बाद लिया गया है।
इन हवाई अड्डों में श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जम्मू, लेह, भुंतर, शिमला, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, राजकोट और किशनगढ़ जैसे रणनीतिक स्थान शामिल हैं।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना:
एयर इंडिया और इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइनों ने यात्रा सलाह जारी की है। अमृतसर, चंडीगढ़, श्रीनगर, जम्मू, लेह जैसे शहरों के लिए उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को फुल रिफंड या एक बार की फ्री रीबुकिंग की सुविधा मिल रही है।
दिल्ली एयरपोर्ट से भी शुक्रवार को 130 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गईं। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने कई ड्रोन हमले और सीमा पर गोलीबारी की कोशिशें कीं, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। भारत ने पाकिस्तान को सख्त जवाब दिया है।





