कांकेर में 21 नक्सलियों ने 18 हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण, बस्तर आईजी ने किया स्वागत

कांकेर। उत्तर बस्तर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सक्रिय रहे 21 नक्सलियों ने अपने 18 हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जंगलवार कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने नक्सलियों को संविधान की प्रति सौंपकर मुख्यधारा में लौटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार अब नक्सलियों के खिलाफ एनकाउंटर की जगह समर्पण नीति पर जोर दे रही है, ताकि वे समाज में वापस आकर नया जीवन शुरू कर सकें।

आईजी सुंदरराज ने बताया कि इस महीने केवल कांकेर ही नहीं, बल्कि जगदलपुर में भी 208 नक्सलियों ने 109 हथियारों के साथ सरेंडर किया है। अब कांकेर जिले की दो एरिया कमेटियों के 21 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण कर यह साबित किया है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ शांति की ओर बढ़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “कभी नक्सल संगठन में 45 बड़े सदस्य थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 6-7 रह गई है, जो दक्षिण बस्तर के जंगलों में छिपे हैं। हम अपील करते हैं कि वे भी आत्मसमर्पण करें, वरना सुरक्षाबल कार्रवाई के लिए तैयार हैं।”

इस आत्मसमर्पण के साथ सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में यह एक और बड़ा कदम साबित होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई