600 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 2 साल की मासूम, 20 फीट पर अटकी, रेस्क्यू करने में जुटा प्रशासन

दौसा : जिले में मासूम के बोरवेल में गिरने का एक मामला सामने आया है. बांदीकुई के वार्ड नंबर एक में बुधवार शाम को 5 बजे एक 2 साल की मासूम बच्ची खेत पर खेलते समय 600 फीट गहरे एक खुले बोरवेल में गिर गई. बच्ची खेत में बने बोरवेल के पास ही खेल रही थी.

बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. इसके बाद मौके बांदीकुई एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अमला पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन ने बच्ची को रेस्क्यू करने का ऑपरेशन शुरू कर दिया है. साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. बांदीकुई थाना प्रभारी प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि बच्ची को बोरवेल से रेस्क्यू करने के लिए मौके पर जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों से बोरवेल से 25 फीट दूरी से मिट्टी खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी : थाना प्रभारी के अनुसार मासूम बच्ची बोरवेल में करीब 20 से 25 फीट नीचे जाकर अटक गई है. घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे है. सभी लोग बच्ची के सकुशल बाहर निकलने की दुआ मांग रहे हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और मासूम को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास जारी है. चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई के इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button