रायपुर में दिनदहाड़े कारोबारी से 15 लाख की लूट

रायपुर। पंडरी कांपा रेल फाटक के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी को लूट लिया। घटना के बाद क्राइम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, बोरवेल कारोबारी चिराग जैन मोवा ब्रिज होते हुए कृषि मंडी रेलवे क्रॉसिंग से ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान कांपा फाटक के पास बाइक सवार दो युवक उनसे रास्ता पूछने के बहाने रुके और फिर नकद रकम, सोने-चांदी की अंगूठी और चैन लूटकर फरार हो गए। लूट का कुल मूल्य करीब 15 लाख रुपए बताया जा रहा है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की बाइक के नंबर प्लेट पर नंबर की जगह अंग्रेजी में “BOSS” लिखा था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी है और पुराने अपराधियों की भी तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई