प्राकृतिक आपदा से मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की सहायता

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा के कारण हुई मौतों पर मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत तीन मृतकों के निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
इसमें बागबाहरा विकासखंड के ग्राम बोकरामुड़ा खुर्द निवासी जुगल साय गोंड की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को चार लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, सरायपाली विकासखंड के ग्राम पैकिन निवासी तिलकराम भोई की सर्पदंश से मृत्यु तथा ग्राम केन्दुढार की तुजला निषाद की बिच्छू के डंक मारने से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को भी चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यह सहायता राशि प्रभावित परिवारों को संकट की इस घड़ी में राहत प्रदान करने के लिए दी गई है।





