100 करोड़ की जगह बांटे 415 करोड़! बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में तत्कालीन SDM अशोक कुमार मार्बल सस्पेंड

रायगढ़।बजरमुंडा मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इस मामले में तत्कालीन घरघोड़ा SDM अशोक कुमार मार्बल को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि 100 करोड़ की जगह 415 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा गया, जिससे सरकार को भारी नुकसान हुआ।

सरकार ने दिए जांच के आदेश

इस घोटाले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने अब पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को सौंपने की तैयारी कर ली है। इससे पहले रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने जांच में 7 लोगों को आरोपी माना था और सभी पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अब इन आरोपियों पर FIR दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, शासन ने भी ईओडब्ल्यू में केस दर्ज करने की अनुमति दे दी है।

गंभीर लापरवाही के चलते निलंबन

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि एसडीएम रहते हुए अशोक कुमार मार्बल ने गंभीर लापरवाही बरती। इसी कारण उन्हें सारंगढ़-बिलाईगढ़ के डिप्टी कलेक्टर पद से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें रायपुर के आयुक्त कार्यालय से अटैच किया गया है।

बजरमुंडा क्षेत्र में सरकारी प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण किया गया था। इसमें मुआवजे के तौर पर 100 करोड़ की राशि तय की गई थी, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से 415 करोड़ रुपए बांट दिए गए। इससे राज्य सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई