बिलासपुर भाजपा की महापौर प्रत्याशी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, कहा कांग्रेस की हार निश्चित..

बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की प्रत्याशी पूजा विधानी ने अपना मत देने के बाद बिलासपुर शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का उन्होंने अपने समर्थकों के साथ निरीक्षण किया। अलग-अलग केंद्रों में जाकर डाले जा रहे वोटो के दौरान उन्होंने मतदान दलों से मशीनों की स्थिति और वोटिंग प्रतिशत की जानकारी लेती रही। किसी तरह की कोई परेशानी या समस्या तो नहीं है इस बात की जानकारी अधिकारी सहित भाजपा के जिम्मेदारों से लेती रहीं। ग्रैंड न्यूज़ से चर्चा में उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कांग्रेस ने बीते कार्यकाल में ऐसा कोई काम नहीं किया है जिसकी वजह से मतदाता उन्हें वोट दें। शायद यही वजह है कि भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की।





