स्वास्थ्य परीक्षण: बिलासपुर केंद्रीय जेल में 4 कैदियों की मौत के बाद हड़कंप, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश

हृदय संबंधी जांच के लिए ईसीजी मशीन की भी होगी व्यवस्था....

बिलासपुर केंद्रीय जेल के अंदर हाल ही में हुई चार कैदियों की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है, (स्वास्थ्य परीक्षण) जिसके चलते गंभीर हालात को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जेल परिसर में तुरंत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

सभी बंदियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, (स्वास्थ्य परीक्षण)

इस उच्च स्तरीय निर्देश के तहत जेल में बंद सभी कैदियों का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, ताकि किसी भी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके। इसके साथ ही, कैदियों में दिल की बीमारियों के बढ़ते जोखिम को देखते हुए विशेष तौर पर हृदय संबंधी जांच के लिए ईसीजी मशीन की व्यवस्था करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिससे भविष्य में ऐसी किसी भी अनहोनी या स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही को पूरी तरह से रोका जा सके…….

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button