सुशासन तिहार में हंगामा: सुशासन तिहार में हंगामा, शिकायत पत्र लेकर पहुंचे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बाहर किया
जनसमस्याओं पर सवाल उठाने पहुंचे विपक्ष ने लगाया आवाज दबाने का आरोप

सिरगिट्टी क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया (सुशासन तिहार में हंगामा) जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा-सिरगिट्टी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू अपने समर्थकों के साथ विभिन्न जनसमस्याओं और शिकायतों का पत्र लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि क्षेत्र से जुड़े कानून-व्यवस्था, राजस्व और अन्य मुद्दों को उठाने की कोशिश के दौरान उन्हें बोलने नहीं दिया गया और पुलिस की मदद से कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया।
जनसमस्याओं पर सवाल उठाने पहुंचे विपक्ष ने लगाया आवाज दबाने का आरोप (सुशासन तिहार में हंगामा)
वहीं कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम में उस समय माहौल गर्मा गया जब कांग्रेस नेताओं ने कथित अवैध गतिविधियों, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों पर शिकायत पत्र प्रस्तुत करने का प्रयास किया। कांग्रेस का आरोप है कि शिकायतें उच्च स्तर तक पहुंचने की आशंका के बीच उन्हें रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान बहस और नोकझोंक की स्थिति भी बनी।





