सामाजिक बहिष्कार : रतनपुर में अमानवीय फरमान,रामायण के लिए चंदा न देने पर बुजुर्ग का सामाजिक बहिष्कार

​'पुलिस नहीं कर रही सुनवाई', न्याय के लिए दर-दर भटक रहा नि:संतान दंपत्ति

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नवागांव मोहदा से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ आर्थिक तंगी के चलते रामायण आयोजन का चंदा न दे पाने पर 57 वर्षीय बुजुर्ग संतोष कुमार साहू को ग्रामीणों द्वारा सामाजिक बहिष्कार का दंश झेलना पड़ रहा है।

प्रशासन से लगाई गुहार,गांव में हुक्का-पानी बंद (सामाजिक बहिष्कार)

पीड़ित का आरोप है कि गांव की बैठक में उनके खिलाफ हुक्का-पानी बंद करने का तुगलकी फरमान सुनाया गया, जिसके तहत उनसे बातचीत, मजदूरी और खेती-किसानी जैसे सामाजिक संबंधों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। स्थिति इतनी गंभीर है कि उनसे संपर्क रखने वाले अन्य ग्रामीणों पर भी जुर्माना लगाने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे पीड़ित का अपनी बीमार पत्नी के साथ जीवन यापन करना कठिन हो गया है।

स्थानीय पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए संतोष साहू ने कलेक्टर और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है, साथ ही मांग पूरी न होने पर आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है, जिसके बाद अब पूरे मामले पर प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button