शराब दुकान में लूट: गतोरा की सरकारी शराब दुकान में 5-6 नकाबपोशों ने बोला धावा, गार्ड को बंधक बनाकर चाकू से किया हमला

25 हजार से अधिक की शराब और डीवीआर समेत अन्य सामान लूटकर हुए फरार....

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गतोरा स्थित (शराब दुकान में लूट) शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में बीती रात 5 से 6 हथियारबंद और नकाबपोश बदमाशों ने एक दुस्साहसिक डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने पूरी योजना के साथ दुकान पर धावा बोला और वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाते हुए उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतोरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में लुटेरों का तांडव (शराब दुकान में लूट)

इसके बाद आरोपियों ने दुकान के कैश लॉकर को तोड़ने का असफल प्रयास किया, लेकिन वे काउंटर में रखी 25 हजार रुपये से अधिक कीमत की शराब और गल्ले में रखे पैसे लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते शातिर बदमाश अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर (DVR), स्कैनर और वहां मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी उठा ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारियों समेत डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपियों की तलाश में सघन नाकेबंदी कर दी है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button