लूट: बुजुर्ग महिला को शातिर तरीके से ऑटो मे बैठाकर ठगी और लूट की घटना को दिया अंजाम, नशीला पदार्थ पिलाकर उतारे जेवर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला, रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिजन

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, (लूट) जहां बृहस्पति बाजार सब्जी खरीदने गई एक महिला को बदमाशों ने अपनी साजिशन चाल का शिकार बनाया। रास्ता पूछने के बहाने ऑटो में बैठाकर महिला को नशीला पदार्थ पिलाया गया और इसके बाद उनकी सुध-बुध खत्म कर उनके शरीर से सोने-चांदी के जेवर उतरवाकर फरार हो गए। इसके बाद परिजनों को जब बुजुर्ग महिला ने अपनी आप बीती बताई उसके बाद पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने सिविल लाईन थाना पहुंचे…..

रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे परिजन (लूट)

घटना के संबंध में पीड़ित महिला के देवर हरीश ने पूरी आपबीती साझा करते हुए बताया कि उनकी विद्या मोटवानी बृहस्पति बाजार में सब्जी लेने के लिए आ रही थीं। इसी दौरान सब्जी खरीदने के बाद उनके सामने दो अज्ञात लोग आए और रास्ता न मालूम होने की बात कहकर उन्हें झांसे में ले लिया। आरोपियों ने उन्हें जबरन एक ऑटो में बैठाया और नेहरू चौक की तरफ ले गए, जहां सुनियोजित तरीके से उन्हें कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया……

नशीला पदार्थ पीने के बाद विद्या मोटवानी की सुध-बुध पूरी तरह से खत्म हो गई, जिसका फायदा उठाकर शातिर आरोपियों ने उनके हाथ से सोने की अंगूठी व चूड़ी उतरवा ली और फरार हो गए। इस शातिर अंदाज में हुई लूटपाट और वारदात की सूचना मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देकर आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button