राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को जगदलपुर आएंगी, बस्तर पंडुम कार्यक्रम का करेंगी शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर का दौरा करेंगी। वे यहां बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इसी संबंध में मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी भी ली।

बैठक में सुरक्षा, चिकित्सा, यातायात, आवास, प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति का दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और समय-सीमा में तैयारियां पूरी करें।

मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही रायपुर कलेक्टर को राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में जनसंपर्क एवं संस्कृति विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला और संभाग स्तर पर लगातार बैठकें कर तैयारियों की निगरानी की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई