मारपीट : अम्बा पेट्रोल पंप पर छात्रों का खौफनाक तांडव , सीसीटीवी आया सामने
सिविल लाइन क्षेत्र का मामला , CCTV फुटेज आया सामने,आरोपियों पर केस दर्ज

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अम्बा पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी (मारपीट) मच गई जब छात्रों के एक गुट ने जमकर गुंडागर्दी का प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत पेट्रोल पंप पर लाइन लगाने और उसके बाद की गई किसी टिप्पणी को लेकर हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि तीन छात्रों ने मिलकर दो युवकों को अपना निशाना बना लिया और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल पीड़ित युवकों को लात-घूंसों से पीटा, बल्कि कड़े का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
मामूली विवाद पर दो युवकों को बुरी तरह पीटा (मारपीट)
इस दौरान आरोपियों ने मौके पर मौजूद अन्य लोगों के सामने भी जमकर गाली-गलौज की, जिससे वहां दहशत का माहौल निर्मित हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है, जिसमें छात्रों की दबंगई और मारपीट का लाइव दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों आरोपियो के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है





