भीख मांगने की आड़ मे उठाईगिरी : भीख मांगने की आड़ में सक्रिय हुआ उठाईगिरी गिरोह……
कुछ दिन पहले की वारदात का CCTV आया सामने, दंपति और नाबालिग बच्चे की संदिग्ध गतिविधियां कैद.....

बिलासपुर शहर में भीख मांगने की आड़ में सक्रिय एक कथित उठाईगिरी गिरोह का (भीख मांगने की आड़ मे उठाईगिरी )मामला सामने आया है। कुछ दिनों पूर्व हुई एक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें एक दंपति और उनके साथ एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि भीख मांगने के बहाने घर के आसपास पहुंचे आरोपियों ने मौका पाकर घर में प्रवेश किया और मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गए। हालांकि सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि इस संबंध में अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ऐसे संदिग्ध गिरोहों पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जल्द ही मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है…….
घर में घुसकर मोबाइल-पर्स चोरी करने का आरोप (भीख मांगने की आड़ मे उठाईगिरी )
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक महिला, एक पुरुष और उनके साथ एक नाबालिग बच्चा क्षेत्र में घूमते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, यह लोग भीख मांगने के बहाने घरों के आसपास पहुंचते हैं और लोगों का ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम देते हैं। आरोप है कि इसी दौरान घर में रखा मोबाइल फोन और पर्स चोरी कर लिया गया। घटना के बाद जब परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। अब यह फुटेज सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा अभी नहीं की गई है….
आपको बता दे की शहर के कई इलाकों में बाहरी लोगों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ी है। पुलिस का कहना है कि यदि इस तरह की किसी भी घटना की शिकायत मिलती है तो तथ्यों के आधार पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाने को दें…….
ग्रैंड न्यूज़ आप सभी जिलेवासियों से गुजारिश करता है कि अपने घर की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहें। अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल अपने क्षेत्र की पुलिस को दें। सावधान रहें, सचेत रहें





