बिलासपुर:पंचायत चुनाव के बाद सतनामी समाज के जैतखाम पर हमला, समुदाय में आक्रोश

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदी कला टोना गांव में पंचायत चुनाव परिणाम के बाद सतनामी समाज के आस्था स्थल जैतखाम पर हमला किया गया। समाज के लोगों का आरोप है कि चुनाव में हार से नाराज कुछ लोगों ने जैतखाम के चबूतरे, गेट और ग्रिल को तोड़ दिया, जिससे समुदाय में भारी आक्रोश है।

घटना के विरोध में गुरु अमरदास सेवा समिति के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष क्रांति बर्मन ने बताया कि गांव के ही भागीरथी पारकर, पुरुषोत्तम पारकर, गुलाबा पारकर, चंद्रप्रकाश पारकर, मेला पारकर, संतोष लॉस्कर, राजेश लॉस्कर, नरोत्तम पारकर सहित अन्य लोगों ने पहले गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों ने कहा कि “सतनामी समाज के वोट कैसे मिले?” और जैतखाम तोड़ने की धमकी दी थी, जिसे बाद में अंजाम दिया।

समाज में भारी रोष, उग्र आंदोलन की चेतावनी

इस घटना से सतनामी समाज में आक्रोश है। क्रांति बर्मन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। समिति ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर सांप्रदायिक तनाव को रोका जाए।

पुलिस में शिकायत दर्ज

समिति के पदाधिकारियों ने सिरगिट्टी थाना में भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

सतनामी समाज ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी समुदाय की धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचे।

रिपोर्ट: पिंटू दुबे, राकेश मिश्रा

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई