बड़ा एक्शन: खपरगंज बवाल में 4 और गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या 26 पहुंची..

भारी सुरक्षा के बीच आरोपियों का जुलूस, फरार आरोपियों की तलाश तेज.....

बिलासपुर के खपरगंज बवाल मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। (बड़ा एक्शन) मामले में चार और आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। नई गिरफ्तारियों के साथ अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 26 हो गई है। वहीं, मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों को भारी सुरक्षा के बीच नेहरू चौक से जिला न्यायालय ले जाया गया। इस दौरान एएसपी, सीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा

फरार आरोपियों की तलाश तेज (बड़ा एक्शन)

खपरगंज में विवाद के बाद हुए बवाल के मामले में जांच के साथ गिरफ्तारियों का सिलसिला भी आगे बढ़ रहा है। पुलिस ने अक्षय सिंह, अभय शर्मा, मोहनीश गोस्वामी और सदानंद साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अक्षय सिंह, मोहनीश गोस्वामी और सदानंद साहू घटना की शुरुआत के दौरान मौके पर मौजूद थे। विवाद बढ़ने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी थी। चार और गिरफ्तारियों के बाद मामले में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 26 हो गई है। वहीं, रामसिंह सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं…

इधर, गिरफ्तार आरोपियों को नेहरू चौक से जिला न्यायालय ले जाते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस की मौजूदगी के बीच आरोपियों को न्यायालय तक ले जाया गया और रास्ते में भी जवानों की तैनाती रही। मौके पर एएसपी पंकज कुमार पटेल, सीएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई