न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान और फायर ट्रक की टक्कर, 2 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रनवे के पास एक बड़ा हादसा हुआ, जब एयर कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। विमान में करीब 100 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब विमान टैक्सीवे से गुजर रहा था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया और उसे काफी नुकसान पहुंचा।

घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे के बाद एयरपोर्ट को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि विमान में सवार अधिकांश यात्री यहूदी समुदाय से जुड़े थे। फिलहाल अधिकारियों द्वारा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई