डूबकार मौत: शिवनाथ नदी के तेज बहाव में बहा मछुआरा युवक…

कई जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रातभर सर्च ऑपरेशन

​बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोंधरा गांव में शिवनाथ नदी में (डूबकार मौत) मछली पकड़ने गए सुखदेव केंवट गुरुवार दोपहर तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।

कई जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रातभर सर्च ऑपरेशन (डूबकार मौत)

चूंकि घटना स्थल बलौदा बाजार जिले की लवन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आता है और नदी का बहाव जांजगीर-चांपा जिले की ओर था, इसलिए बिलासपुर, बलौदा बाजार और जांजगीर-चांपा तीनों जिलों की पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रातभर व्यापक तलाश अभियान चलाया। लगातार चले सर्च ऑपरेशन के बाद देर रात युवक का शव जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र स्थित देवरघटा के पास नदी में देखा गया, लेकिन तेज बहाव के कारण शव को तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद शिवरीनारायण पुलिस को भी सूचना दी गई और अब जांजगीर-चांपा पुलिस की टीम शव को बाहर निकालने तथा आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है,

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button