जनदर्शन: नाला पाटने से डूबे किसानों के खेत, कलेक्टर जनदर्शन में ग्रामीणों ने लगाई गुहार

अवैध कब्जा हटाकर जल निकासी की मांग, कॉलोनाइजर पर कार्रवाई की उठी मांग

कलेक्टर जनदर्शन में सोमवार को (जनदर्शन) ग्राम सेंदरी के किसानों ने अतिवृष्टि और जल निकासी बाधित होने से फसलों को हुए भारी नुकसान की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक कॉलोनाइजर द्वारा प्राकृतिक नाले को पाटकर उसकी जगह केवल 3 से 4 फीट का भूमिगत पाइप डाल दिया गया है, जिससे बरपाली, रमतला, मोपका बाईपास, मालाबंद सहित आसपास के गांवों का बारिश का पानी समय पर नहीं निकल पा रहा है। परिणामस्वरूप तालानार खार क्षेत्र के खेतों में पानी भर गया और धान की पूरी फसल डूबकर नष्ट हो गई।

कॉलोनाइजर पर कार्रवाई की उठी मांग (जनदर्शन)

ग्रामीणों ने बताया कि पहले करीब 20 से 25 फीट चौड़ा नाला बारिश के पानी की निकासी का प्रमुख मार्ग था, लेकिन उसे संकरा कर दिए जाने से हर वर्ष जलभराव की समस्या बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जनदर्शन में दिए आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने कलेक्टर से नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने, फसल नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने तथा संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में किसी भी जान-माल की हानि रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button