कार पलटी: मंगला-उसलापुर मार्ग पर अनियंत्रित कार पलटी, बड़ा हादसा टला

​तड़के सुबह हुई दुर्घटना, वाहन छोड़कर मौके से फरार हुई युवती, पुलिस कर रही जांच

​बिलासपुर के मंगला-उसलापुर मार्ग पर तड़के सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर (कार पलटी) डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, हालांकि कार चला रही युवती को मामूली चोटें आई हैं।

वाहन छोड़कर मौके से फरार हुई युवती, पुलिस कर रही जांच (कार पलटी)

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद युवती कार छोड़कर उसलापुर की दिशा में पैदल भाग निकली और कुछ दूर खड़े एक युवक की बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गई। क्षतिग्रस्त वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़ने के कारण क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों—जैसे तेज रफ्तार, चालक को झपकी आना या कोई अन्य तकनीकी खराबी—की जांच की जा रही है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button