आगजनी: बिजली के खंभे से निकली चिंगारी ने उजाड़ा दो परिवारों का सपना…..

सेंदरी में भीषण अग्निकांड, 21 लाख का सामान जलकर खाक, दो दुकानें हुई खाक...

मंगलवार रात करीब 2 बजे बिलासपुर के सेंदरी बस स्टैंड के पास (आगजनी) स्थित ‘न्यू वीके ऑटो पार्ट्स’ और ‘हरिश टायर वर्क्स’ में बिजली के खंभे से गिरी चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सब कुछ राख में बदल दिया।

WhatsApp Image 2026 06 12 at 12.08.13 PM

21 लाख का सामान जलकर खाक (आगजनी)

इस हृदयविदारक घटना में हरिश टायर वर्क्स और कोल्ड ड्रिंक्स सेंटर के लगभग 6 लाख के टायर, फ्रिज, कूलर और गन्ना मशीन जलकर नष्ट हो गए, वहीं श्यामू कुमार बघेल की ऑटो पार्ट्स दुकान में मौजूद दो बाइक, मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स, जरूरी दस्तावेज और गल्ले में रखी नकदी समेत करीब 15 लाख का सामान स्वाहा हो गया। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची दमकल की गाड़ी के पहुंचने तक दुकानों में बचा कुछ भी नहीं था। अपनी मेहनत की कमाई को पल भर में राख होते देख दुकानदार गहरे सदमे में हैं……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button