BREAKING: मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें आतंकी अफजल गुरु और सेवक्कु शंकर की फांसी को ‘अन्यायपूर्ण’ बताया गया है। मेल में इन दोनों आतंकियों की मौत का बदला लेने की बात कही गई है।

यह ईमेल मुंबई एयरपोर्ट पुलिस की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जैसे ही मेल की जानकारी मिली, मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया। पुलिस ने दोनों संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है।

फिलहाल पुलिस और साइबर सेल मेल की सत्यता और उसके पीछे की मंशा की जांच में जुटी है। एयरपोर्ट और होटल की बम स्क्वॉड टीमों ने मौके पर जाकर सघन तलाशी अभियान भी चलाया। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button