अंडे से भरी गाडी पलटी: कोटा रोड पर अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे

गनियारी के पास हादसे में लाखों का नुकसान, घंटों तक बाधित रहा आवागमन

बिलासपुर कोटा रोड पर गनियारी के पास (अंडे से भरी गाडी पलटी) मंगलवार को अंडों से भरा एक मालवाहक वाहन सड़क हादसे का शिकार होकर पलट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन में लदे हजारों अंडे सड़क पर बिखर गए और अधिकांश अंडे फूट जाने से पूरे मार्ग पर अंडों का ढेर लग गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

घंटों तक बाधित रहा आवागमन (अंडे से भरी गाडी पलटी)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन और उसमें लदे माल को भारी नुकसान पहुंचा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दुर्घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और संबंधित अमला मौके पर पहुंचा तथा क्षतिग्रस्त वाहन को हटाने और सड़क पर बिखरे अंडों को साफ कराने का काम शुरू किया गया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button