लाश: मंगला-उसलापुर में केबिन से मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप..

बल चौक के पास प्लॉट के केबिन में मिला शव, पहचान और मौत की वजह तलाश रही सिविल लाइन पुलिस

बिलासपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला-उसलापुर इलाके में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, (लाश) जब बल चौक के पास स्कूल के नजदीक एक प्लॉट में बने केबिन से अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर डायल 112 और सिविल लाइन थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पहचान और मौत की वजह तलाश रही सिविल लाइन पुलिस (लाश)

पुलिस ने मौके की परिस्थितियों को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसके जरिए घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि केबिन अजीत सिंह भोगल का है, जहां युवक का शव मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है……..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button