चाकूबाजी: हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह….

बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू

हरेली पर्व की तैयारी के बीच मुर्गे के आकार को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया (चाकूबाजी) कि एक भाई ने दूसरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मोपका चौकी क्षेत्र के चिल्हाटी गांव की है, जहां गौतम धनवार और उसके छोटे भाई रुपेश धनवार के बीच मुर्गे को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार हरेली पर घर में पकाने के लिए मुर्गा लेकर आए थे।

बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू (चाकूबाजी)

रुपेश का मुर्गा बड़ा होने के कारण गौतम के परिवार में भी बड़ा मुर्गा लाने की बात कही गई, लेकिन इसी बात को लेकर गौतम नाराज हो गया और रुपेश से बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई। इसी दौरान गौतम ने धारदार हथियार से रुपेश पर हमला कर दिया। हमले में रुपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मोपका चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब विवाद की पूरी वजह और हमले से जुड़े घटना की जानकारी जुटा रही है……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button