रेल हादसा : स्टेशन के पास मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा
बिलासपुर में फिर रेल हादसा, मालगाड़ी के बेपटरी होने से मची अफरा-तफरी, जांच शुरू

शनिवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के समीप शंकर नगर आरओबी (रेल हादसा) के नीचे डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी का वैगन अचानक पटरी से उतर गया, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय मालगाड़ी की रफ्तार काफी धीमी थी, जिसके कारण एक बड़ा रेल हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
बड़ा हादसा टला (रेल हादसा)
सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों सहित इंजीनियरिंग और परिचालन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और युद्धस्तर पर वैगन को वापस ट्रैक पर लाने का कार्य शुरू कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस घटना का रेल यातायात पर असर मामूली रहा है, हालांकि सुरक्षा कारणों से परिचालन को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया था। फिलहाल, रेलवे ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वैगन आखिर किन कारणों से बेपटरी हुआ था। अभी ट्रैक को पूरी तरह बहाल करने का काम जारी है और स्थिति पर निरंतर नजर रखी जा रही है





