चोर गिरफ्तार: बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल बेचते दो शातिर चोर गिरफ्तार.
40 हजार के 4 मोबाइल और बेची गई सोने की अंगूठी का खुलासा

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान (चोर गिरफ्तार) यात्रियों के मोबाइल और कीमती सामान चुराने वाले दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पकड़े गए आरोपी कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे बिलासपुर से रायगढ़ के बीच चलने वाली यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
40 हजार के 4 मोबाइल और बेची गई सोने की अंगूठी का खुलासा (चोर गिरफ्तार)
पुलिस ने इनके पास से 40 हजार से अधिक कीमत के चार चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं, साथ ही इन्होंने ट्रेन से चुराई गई दो सोने की अंगूठियों को एक ज्वेलर्स को बेचने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने सभी बरामद मशरूका को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अब चोरी हुए मोबाइलों के असली मालिकों की तलाश की जा रही है





