कांग्रेस पीसी: पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, छात्रों की गूंज अभियान शुरू…
हेल्पलाइन नंबर जारी, छात्रों की शिकायतें सुनेगी कांग्रेस....

नीट पेपर लीक और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मुद्दे को लेकर (कांग्रेस पीसी) कांग्रेस ने देशभर में “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मध्यप्रदेश के विधायक और कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने केंद्र सरकार और एनटीए पर जमकर निशाना साधा।
45 दिन तक चलेगा कांग्रेस का छात्र अभियान.. (कांग्रेस पीसी)
कांग्रेस के 45 दिवसीय “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में जयवर्धन सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा प्रधान देश है और देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों का भरोसा तोड़ा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नीट समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं मेंअनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
छात्रों की शिकायतें सुनेगी कांग्रेस.
उन्होंने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए, परीक्षा प्रक्रिया का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए और परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को निजी हाथों से हटाकर अधिक जवाबदेह बनाया जाए। जयवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी और छात्रों की आवाज को मजबूती से सामने लाएगी। इस दौरान “छात्रों की गूंज” अभियान का पंपलेट भी जारी किया गया और छात्रों की शिकायतों व सुझावों के लिए हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर में आंदोलन और प्रदर्शन किए जाएंगे।





