गमछा गैंग : बिलासपुर ट्रेनों में सक्रिय ‘गमछा गैंग’ का पर्दाफाश, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 6 आरोपी गिरफ्तार…….
पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद.....

बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेनों के भीतर यात्रियों को अपना निशाना (गमछा गैंग) बनाने वाले कुख्यात ‘गमछा गैंग’ के खिलाफ जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यह गिरोह चोरी करने के अपने पुराने तरीकों को बदलकर अब गमछे और टॉवेल की आड़ में यात्रियों का सामान पार करता था।
सरगना सहित दो आरोपी अभी भी फरार (गमछा गैंग)
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 जुलाई को हुई ₹2.74 लाख की जेवर चोरी की वारदात को मात्र 12 दिनों के भीतर सुलझा लिया है।पकड़े गए सभी छह आरोपी बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। हालांकि, इस गिरोह का सरगना जीत मंडल और दीपक कुमार अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और फरार चल रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे ट्रेनों में हुई अन्य चोरी की वारदातों के भी बड़े खुलासे होने की पूरी उम्मीद है





