युक्तियुक्तकरण विवाद: शिक्षक नहीं ले रहे ज्वाइनिंग. बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर

बिलासपुर
बिलासपुर जिला शिक्षा व्यवस्था में एक बार फिर युक्तियुक्तकरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है..
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को पूरा हुए एक महीना बीत चुका है.. लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक अब तक अपने नए स्कूलों में ज्वॉइनिंग नहीं दे पाए हैं।
जिले में करीब 750 शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया था, लेकिन इनमें से लगभग 200 शिक्षक अब भी नए पदस्थापन वाले स्कूलों में नहीं पहुँचे हैं।
इससे सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।
इसी को देखते हुए कलेक्टर ने अब सख्त रुख अपनाया है और ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं।

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में त्रुटियों का हवाला
बता दे की शहर और आसपास के कई शिक्षकों को दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पोस्टिंग मिली है, लेकिन इनमें से कई शिक्षक वहां ज्वॉइनिंग देने से कतरा रहे हैं।
कुछ शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में त्रुटियों का हवाला देकर कोर्ट की शरण में चले गए हैं, जबकि कुछ अब भी पुराने स्थानों में वापसी के प्रयास में लगे हुए हैं।
सूत्रों की मानें तो कुछ मामलों में शिक्षकों की गुपचुप वापसी भी कराई गई है, जिसकी जांच की जा रही है।

Capture 1
जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे का कहना है कि अधिकांश शिक्षक हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुके हैं, और वे कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट से जैसे-जैसे निर्देश आ रहे हैं, शिक्षक उसी अनुसार ज्वॉइनिंग कर रहे हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। कई जगहों पर ज्वॉइनिंग न करने वाले शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
अब सवाल यह है कि क्या बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ करने वाले इन शिक्षकों पर भी कोई कठोर कार्रवाई होगी?

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई