राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाथान मैराथन का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने दिखाया उत्साह

बिलासपुर । राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आईएएस एकेडमी द्वारा भव्य युवाथान मैराथन का आयोजन किया गया। यह आयोजन एकेडमी के स्थापना के 19 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, उनमें अनुशासन की भावना विकसित करना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। आयोजन की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके बाद मुख्य अतिथि अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।

मैराथन में छात्र-छात्राओं की भागीदारी देखते ही बन रही थी। युवाओं में दौड़ को लेकर खासा उत्साह नजर आया और सभी ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आयोजन स्थल पर अनुशासन, ऊर्जा और उमंग का माहौल रहा।

प्रतियोगिता के परिणामों की बात करें तो पुरुष वर्ग में अंकित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भूषण प्रताप द्वितीय और कृष्ण यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में ओम साहू ने पहला स्थान हासिल किया, सरगम चौहान दूसरे और मोनिश पटेल तीसरे स्थान पर रहीं।

सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने युवाओं को योग, ध्यान और अनुशासन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवा ही देश की असली ताकत होते हैं। स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए अतिथियों ने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

युवाथान मैराथन न केवल एक खेल प्रतियोगिता रही, बल्कि यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी। आयोजन की सभी ओर सराहना की जा रही है और प्रतिभागियों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की उम्मीद जताई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई