उज्जैन बायपास पर युवक की संदिग्ध हालत में मौत, गला रेतकर हत्या की आशंका

उज्जैन बायपास स्थित पशु हाट क्षेत्र में देर रात एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के गले पर गंभीर घाव के निशान पाए गए हैं, जिससे गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान राकेश मालवीय के रूप में हुई है, जो मकान निर्माण से जुड़े सेंटिंग कार्य करता था। घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद हुई है, जिसका कांच टूटा हुआ मिला है। इससे घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और धाराएं तय की जाएंगी। घटनास्थल और आसपास के इलाके में पुलिस टीम द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है, साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है, ताकि युवक की मौत के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई