भिलाई में युवा कांग्रेस का विरोध, ED का पुतला फूंका

भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को भिलाई में जोरदार प्रदर्शन किया और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का पुतला जलाया।

युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दबाव में ईडी विपक्ष की आवाज दबा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा बदलापुर (बदले की राजनीति) कर रही है। कभी देवेंद्र यादव के जन्मदिन पर ईडी की कार्रवाई होती है, तो कभी भूपेश बघेल के जन्मदिन पर, और अब चैतन्य बघेल के जन्मदिन पर भी ईडी पहुंची।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर ईडी का दुरुपयोग बंद नहीं हुआ तो वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के निवास का घेराव करेंगे। नेताओं ने कहा कि भाजपा विपक्ष की नहीं बल्कि जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन युवा कांग्रेस इसे और तेज करेगी।

इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विभोर दुर्गकर, भिलाई नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, वैशाली नगर अध्यक्ष पलाश लिमेष, प्रदेश सचिव सीखा रॉय, जिला उपाध्यक्ष शोएब, महासचिव सतनाम, भास्कर, अमन सेठिया, अमन सोनी, भारत राव, अफजल, आर्यन, सद्दाम, दीपक पाटले, कबीर खान, हैदर, शुभम वर्मा, नितिन, आकाश, नवीन अग्रवाल, जय शर्मा, लक्षित, गजेंद्र, सागर, पिंटू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button