भाजपा नेता और भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मी योगेन्द्र पांडेय उर्फ मुन्ना भैया का निधन, 24 जून को होगा अंतिम संस्कार

भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र के टीपीएल विभाग में कार्यरत और भाजपा नेता योगेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ मुन्ना भैया का सोमवार देर रात हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल में निधन हो गया। उन्हें लीवर की गंभीर बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 56 वर्ष के थे।

योगेन्द्र पांडेय भिलाई के मैत्री नगर, रिसाली के रहने वाले थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण इलाके में काफी लोकप्रिय थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 24 जून को भिलाई में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से भिलाई लाया जा रहा है।

वे अपने पीछे पत्नी ऊषा पांडेय, बेटा ध्रुव और बेटी अपूर्वा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता श्री त्रिभुवन नाथ पांडेय और माता स्वर्गीय हीरावती देवी हैं। वे नागेन्द्र पांडेय के छोटे भाई और मंदाकिनी व कादिम्बिनी के बड़े भाई थे।

उनके निधन से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button