पीएम आवास योजना में नाम होने के बावजूद युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रशासन ने दी सफाई

धमतरीप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में नाम होने के बावजूद घर न मिलने से परेशान युवक ने मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने बयान जारी कर कहा है कि जिन लोगों का नाम आवास प्लस 2.0 सर्वे सूची में है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। नियम के मुताबिक सभी का सत्यापन हो रहा है और पात्र लोगों को जल्द ही आवास स्वीकृत कर दिए जाएंगे।

दरअसल, ग्राम डोमा के करण सोनवानी ने पीएम आवास योजना के तहत अपना नाम चेक किया तो उसे लगा कि उसका नाम सूची में नहीं है। इसी भ्रम के कारण उसने आत्मदाह की कोशिश की। जबकि प्रशासन के मुताबिक उसका नाम सूची में मौजूद है और आईडी नंबर 93358481 पर दर्ज है। अधिकारियों ने बताया कि युवक ने जिस सॉफ्टवेयर से नाम जांचा, वह केवल रैंडम तरीके से जानकारी दिखाता है। इसी वजह से उसके मन में गलतफहमी हो गई।

31 जुलाई तक पूरा होगा सत्यापन

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि योजना के तहत जिनका नाम सर्वे सूची में है, उनका सत्यापन 31 जुलाई 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद नियम के मुताबिक पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मकान मंजूर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने लोगों की शिकायतें सुनने और समाधान के लिए कलेक्टोरेट में जनदर्शन डेस्क भी शुरू किया है। लोग सोमवार से शुक्रवार के बीच आकर अपनी समस्या सीधे अधिकारियों को बता सकते हैं।

84 हजार से ज्यादा का सर्वे, 26 हजार का सत्यापन बाकी

जिला पंचायत की सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि धमतरी जिले में अब तक 84,439 परिवारों का सर्वे हो चुका है। इनमें से करीब 26,923 परिवारों का सत्यापन काम अभी चल रहा है। सत्यापन पूरा होते ही पात्र लोगों को प्राथमिकता के साथ मकान स्वीकृत कर दिए जाएंगे।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

अधिकारियों ने अपील की है कि लोग धैर्य रखें और किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम में आकर कोई गलत कदम न उठाएं। योजना का काम तय प्रक्रिया के अनुसार और पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई