यात्रीगण कृप्या ध्यान दे… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेन हुई रद्द; घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबर

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के तहत रांची नगर में सिरम टोली चौक पर 4-लेन एलिवेटेड रोड सह रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य के तीसरे और अंतिम चरण में 5 मई से 30 मई 2025 तक ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

साथ ही, चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन स्थित गुड्स शेड प्राइवेट साइडिंग में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 मई से 26 मई 2025 तक किया जाएगा। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव आएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से खेद जताया है और सहयोग की अपील की है। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें।

रद्द की गई ट्रेनें:

  • 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
    रद्द तिथियां: 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई 2025
  • 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
    रद्द तिथियां: 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई 2025
  • 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस
    रद्द तिथियां: 11 से 26 मई 2025 तक प्रतिदिन

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
    दिनांक 11, 13 और 16 मई 2025 को यह ट्रेन ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी।
  • 18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस
    दिनांक 16 मई 2025 को यह ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगड़ा और ईब होकर चलेगी।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई