सरकारी नौकरी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी, स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को बिजली विभाग में अधिकारी पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए।

पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सब इंजीनियर या सहायक अभियंता के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले उसने 20 लाख रुपए की मांग की और 10 लाख रुपए एडवांस के रूप में ले लिए।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने भरोसा जीतने के लिए उसे एक अन्य व्यक्ति से भी मिलवाया, जिसे मंत्रालय में पदस्थ बताया गया। दोनों ने मिलकर युवती को यकीन दिलाया कि उसकी नौकरी पक्की है।

कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को रायपुर के एक सर्किट हाउस में बुलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा। हालांकि जांच में यह ज्वाइनिंग लेटर पूरी तरह फर्जी निकला। ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जबकि मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इसी तरह की ठगी कर चुकी है। उसने अपने पति के साथ मिलकर अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूले थे और फर्जी दस्तावेज देकर ठगी की थी।

पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई