पांव में बंधे लोहे की जंजीर, उफनती महानदी में गिरी महिला: छत्तीसगढ़ से 20KM दूर बह गई

छत्तीसगढ़ में चमत्कार हो गया। दरअसल, प्रदेश में लगातार तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। इससे कई लोग नदी में बहते-बहते बच रहे हैं। ऐसे ही एक मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से सामने आया है। महिला के पांव में लोहे की जंजीर बंधी हुई है। वह महिला उफनती महानदी में जा गिरी। वह बहते हुए 20 किलोमीटर दूर ओडिशा में निकली है। चमत्कारी का बात यह है कि पांव में लोहे की जंजीर होने के बावजूद महिला सुरक्षित नदी से बाहर आ गई। ओडिशा के मछुआरों ने महिला को महानदी से सुरक्षित निकाला है।

मामला सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरथ का है, जहां महानदी के तेज बहाव में गिरी महिला बहते हुए 20 किमी दूर ओडिशा के पलगढा जा पहुंची। ओडिशा के झारसुगडा थाना क्षेत्र के पुसल्दा गांव के मछुवारों ने उफनती महानदी में बहती हुई महिला को बचाया है। मछली पकड़ने उत्तरे मछुआरों ने महिला को बहते हुए देखा, तो गहराई में जाकर महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान मछुआरों ने महिला से पूछताछ की। इस पर महिला ने बताया कि वह नाम सरोजनी रणवीर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव की रहने वाली है।

गहरे पानी से मछुआरों ने महिला को निकाला

खास बात यह है कि प्रदेश में इन दिनों लगातार बारिश का दौर चल रहा है। नदी नाले उफान पर हैं। उफनती नदी में महिला 20 किलोमीटर दूर बहकर यहां तक पहुंची है। इसके अलावा पैर में लोहे के जंजीर बंधे हुए हैं। इसके बावजूद महिला सुरक्षित बाहर निकल गई। इस दौरान मछुआरों ने महिला को उसके गांव भेजने की तैयारी की। मछुआरों ने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। इसे बाद सभ गांव वाले महिला को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही इसकी सूचना ओडिशा पुलिस को दी गई। ओडिशा पुलिस ने सारंगढ पुलिस से संपर्क कर जानकारी साझा की, जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस महिला को लेने ओडिशा रवाना हो गई है।

मानसिक रूप से कमजोर है महिला!

महिला की पांव में लोहे की जंजीर होने की वजह से मानसिक रूप से बीमार लग रही है। मछुआरों ने बताया कि हम लोग महिला को देखे, तो वह बह कर आ रही थी। जैसे ही किनारे में दिखी, तो सभी दौड़ कर गए और उसे बचा कर ले आए। उन्होंने बताया कि महिला को सुरक्षित बाहर निकलने के बाद नाव में ला कर बैठाया गया, जिसके बाद खाना पानी और कपड़ा लाकर दिए। उन्होंने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button