जीएसटी 2.0 लागू होते ही बाजार में उमड़ी भीड़, एसी-टीवी से कारों तक बिक्री में बूम

दिल्ली। नवरात्र के पहले दिन जीएसटी 2.0 बचत उत्सव पर बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। नया जीएसटी नियम लागू होते ही ग्राहकों की भीड़ दुकानों और शोरूम पर उमड़ पड़ी। खुदरा विक्रेताओं ने आकर्षक छूट दी, जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री कई गुना बढ़ गई।

एसी और टीवी की बिक्री में 30-35% तक वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कारों की डिलीवरी रिकार्ड स्तर पर रही। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने एक ही दिन में 25 हजार कारें बेचीं, वहीं हुंडई ने 11 हजार गाड़ियां डीलरों को दीं। सबसे ज्यादा वाहन दिल्ली-एनसीआर में बिके, इसके बाद अहमदाबाद, बेंगलुरु, पुणे और मुंबई का नंबर रहा।

जीएसटी परिषद ने हाल ही में कर संरचना को सरल करते हुए चार स्लैब की जगह दो स्लैब (5% और 18%) लागू किए हैं। इससे घी, पनीर, मक्खन, सूखे मेवे, कॉफी, दवाइयां, मेडिकल उपकरण समेत 295 वस्तुएं सस्ती हो गई हैं। छोटे वाहनों पर 18% और बड़ी कारों पर 28% कर लगाया गया है।

एयर कंडीशनर की बिक्री पहले दिन दोगुनी हो गई। हायर इंडिया और ब्लू स्टार ने बताया कि पूछताछ और डिमांड अप्रत्याशित रही। टीवी कंपनियों ने भी 30-35% वृद्धि दर्ज की, जिसमें थॉमसन, कोडक और एसपीपीएल जैसी कंपनियां प्रमुख रहीं। पुरानी कारों की डिलीवरी में भी उछाल आया। कार्स24 ने बताया कि औसत से 400% ज्यादा गाड़ियां डिलीवर की गईं। सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा बिक्री हुई। कंपनियों का कहना है कि यह रुझान आने वाले हफ्तों में और तेज होगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई