छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक, अगले तीन दिनों में चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब सर्दी ने दस्तक दे दी है और मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार क्षेत्र के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने लगा है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ और हवा शुष्क हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं, लेकिन इसके बाद पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अब रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में और सात नवंबर से मध्य व दक्षिण भागों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। इससे सुबह और रात में ठंडक साफ महसूस की जा सकेगी।

रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। वहीं, अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है। आकाश साफ रहने से दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का असर धीरे-धीरे पूरे छत्तीसगढ़ में महसूस होने लगेगा। आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड से लोग राहत महसूस करेंगे और प्रदेश में सर्दी का मौसम औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई