विधानसभा सत्र में शामिल होंगे कवासी लखमा या नहीं, फैसला आज
रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कोंटा विधायक कवासी लखमा के आवेदन पर आज स्पेशल कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। 18 फरवरी को हुई सुनवाई के दौरान लखमा ने विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, ताकि वह जनता के मुद्दे उठाने के लिए विधानसभा में हिस्सा ले सकें।
अपने आवेदन में लखमा ने कहा था कि उन्हें विधानसभा में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने हैं। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज ED स्पेशल कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। कवासी लखमा 4 मार्च तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रायपुर की जेल में रहेंगे।
अधिकारिक पत्र नहीं आया, इसलिए अनुमति नहीं देनी चाहिए
पिछली सुनवाई में ED के वकील सौरभ पांडे ने लखमा की अर्जी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विधानसभा में किसी वोटिंग या सवाल-जवाब की स्थिति में लखमा की भागीदारी पर कोई आधिकारिक पत्र नहीं आया है, इसलिए उन्हें अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
15 फरवरी को पूर्व मंत्री हुए थे गिरफ्तार
कवासी लखमा को शराब घोटाला मामले में 15 जनवरी को ED ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे दो बार ED दफ्तर में पूछताछ की गई थी। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 7 दिन के कस्टोडियल रिमांड पर रखा गया था, फिर 21 जनवरी से 4 फरवरी तक उन्हें 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। 18 फरवरी को उनकी रिमांड बढ़ाकर 4 मार्च तक कर दी गई।





